किसी महल की तरह है क्रिस गेल का बंगला, जीते हैं रॉयल जिंदगी


39 साल के हो चुके क्रिस गेल क्रिकेट की दुनिया में विस्फोटक बल्लेबाज के नाम से मशहूर हैं। गेल सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं।गेल को फटाफट क्रिकेट का किंग कहा जाता है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उनकी बल्लेबाजी के आगे गेंदबाज भी परेशान हो जाते हैं।


गेल ने टी-20 क्रिकेट में 12000 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें 21 शतक शामिल हैं।गेल लगभग पूरी दुनिया की टी-20 टूर्नामेंट में शिरकत करते हैं। गेल विंडीज टीम से ज्यादा टी-20 फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आते हैं।
गेल विंडीज के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु, किंग्स XI पंजाब, लाहौर कलंदर्स, ढाका ग्लैडिएटर्स, जमैका तलावाह, मेलबर्न रेनेगेड्स, कराची किंग्स और सिडनी थंडर जैसी टीमों के लिए खेलते हैं।इन तमाम तरह की लीग में खेलने के लिए गेल को अच्छी-खासी रकम मिलती है। गेल सिर्फ IPL से ही 10 से 12 करोड़ रुपए सालाना कमा लेते हैं।अपनी बेशुमार दौलत और शोहरत के साथ, गेल का लाइफस्टाइल भी जबरदस्त हैं। जमैका में जन्में गेल ने जमैका में ही एक बंगला खरीदा है।


गेल ने अपने बंगले का नाम ‘CG333’ रखा है। इसका एड्रेस सीजी 333 मेंशन, सेंट एंड्रयू, जमैका है।कई तरह की सुविधाओं से लैश गेल का बंगला किसी महल से कम नहीं है। गेल के इस बंगले की कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा है। गेल अपने बंगले पर खूब मस्ती करते हैं और अक्सर मैच जीतने के बाद यहां पार्टी करते हैं।
गेल के इस आलीशान बंगले में में छत पर ही स्विमिंग पूल मौजूद है जिसकी तस्वीरें गेल अक्सर शेयर करते रहते हैं।गेल ने अपने बंगले में एक ‘स्ट्रिप क्लब’ भी बना रखा है। इस बात को गेल ने एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था। गेल ने उस इंटरव्यू में कहा था कि यदि किसी क्रिकेटर के घर में ‘स्ट्रिप क्लब’ नहीं, तो वो क्रिकेटर नहीं।

गेल के बेडरूम की छत कांच की है। गेल को अपना बेडरूम सबसे ज्यादा पसंद है।गेल के पास मर्सिडीज और लैंड क्रूजर कारें और हार्ले डेविसन बाइक भी है।पैसों के मामले में गेल काफी रईस हैं, साल 2018 तक गेल की कुल संपत्ति $350 लाख बताई गई थी।
गेल ने बचपन के दिन काफी गरीबी में बिताए थे। उनके पिता आम पुलिसवाले थे और उनकी मां कॉलोनी में बादाम और नमकीन बेचती थी।गेल अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ रहते हैं और उनकी एक बेटी भी है, हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई है।गेल कहते हैं कि वो रिकॉर्ड का पीछा नहीं करते। उन्हें अपनी ताकत पर इतना भरोसा है कि वो नए नए रिकॉर्ड खुद ही बना सकते हैं।


गेल ने टेस्ट क्रिकेट में 2 बार तिहरा शतक लगाया है। टी-20 की सबसे बड़ी पारी भी उन्हीं के नाम है। टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी गेल ही हैं।गेल कहते हैं कि जिंदगी बहुत छोटी है और वो हर पल को खुलकर जीना चाहते हैं। वो कहते हैं कि उन्हें शाही जिंदगी ही रास आती है।

Tagged : / / / / / / / /

अगर आप भी लड़कियों को इंप्रेश करना चाह रहे हो, तो आज ही ये 4 चीजें घर ले आएं




 

आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा लड़का होगा जो अपने आस पास की लडकियों को इंप्रेश ना करना चाहता हो, और अगर आप भी लड़कियों को इंप्रेश करना चाहते हो तो अपने घर ये 4 महत्वपूर्ण चीजें घर ले आएं। आजकल मर्दों को भी खूबसूरत और सेक्सी दिखने के लिए ग्रूमिंग की जरूरत होती है।
स्किन शेव फोम – अगर आप भी अपनी शेव साधारण शेव क्रीम से कर रहे हो तो अब उसको बदल डालिए, क्योंकि क्रीम से आपके चेहरे की स्किन हार्ड हो सकती है। हमेशा एक अच्छी क्वालिटी की क्रीम या फोम का इस्तेमाल करें, फिर फर्क आपको खुद दिखने लग जाएगा।



अॉयल फ्री मॉइश्चर एसपीएफ 30 – सूरज की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं, जिसकी वजह से चेहरे का रंग फीका या सांवला पड़ जाता है और समय से पहले ही स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं। इससे बचने का एक ही उपाय है, जब भी आप घर से बाहर निकले तो अपने चेहरे, गर्दन और कानों पर सनस्क्रीन अपने हाथों से अच्छी तरह लगा के ही बाहर निकले।


एक्सफोलिएटिंग क्लीजिंग जेल – यह जेल नार्मल और ऑयल स्किन के लिए बहुत अच्छा रहता है। यह जेल आपकी चेहरे पर स्क्रब का काम करेगा। हफ्ते में एक या दो दिन इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की त्वचा चमकदार और मुलायम बनी रहेगी।



शैंपू – अक्सर कम ही पुरुष शैंपू का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जिससे उनके बालों में वो चमक नहीं आ पाती जो होनी चाहिए। हमेशा अपने बालों को प्रोटीन और ग्लिसरीन युक्त शैंपू से ही धोएं, और देखें बदलाव।




Tagged : /