समाज दरिपल्ली रमैया को देखकर हंसता था,आज वे दुनिया के लिए आदर्श बन गए

हमारे देश में महान और कर्तव्यनिष्ठ लोगों की कोई कमी नहीं है,लेकिन दुख तब होता है जब हम ही लोग इन जैसे महान व्यक्तियों का प्रोत्साहन करने के बजाय इनका हास्य बना लेते हैं|

Daripalli Ramaiyaa | दरिपल्ली रमैया
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे व्यक्ति की जिसने आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा की व्यवस्था कर दी है.
तेलंगाना राज्य के खम्मम जिले के गांव में रहते हैं दरिपल्लि रमैया.एक साधारण शख्स से महान शख्सियत बनने का जो उनका सफर है वो काबिलेतारीफ है.रमैया जी ने अपने जीवन में वो कर दिखाया जो लगभग असंभव सा लगता है.उनके किए गए कार्य शायद ही कोई संस्था या सरकार कर पाए.
आज तेलंगाना की धरती पर करोड़ों पेड़ लगाकर उन्होंने तेलंगाना की धरती को धन्य कर दिया है,और वे अभी रूके नहीं है,वे अपने इस महान कार्य में आज भी लगे हुए हैं.जहाँ एक ओर पूरी दुनिया में पेड़ों को जरूरतवश काटा जा रहा है वही दूसरी ओर रमैया जी का ये कार्य किसी वरदान से कम नहीं है.

दरिपल्ली रमैया Daripalli Ramaiyaa

आने वाली पीढ़ी अगर रमैया को प्रकृति पुरुष नाम से संम्बोधित करे तो गलत नहीं होगा.वैसे इनको चेतला रमैया नाम से बुलाया जाता है.
रमैया जी ने अपना पूरा जीवन केवल पेड़ों को लगाने में लगा दी, और आज इनकी उम्र 70 साल है,और आज भी रमैया जी अपने काम को बखूबी से अंजाम दे रहे हैं.रमैया जी को कही भी खाली या बेकार पडीं जमीन दिखती वो वहां पेड़ लगा आते.इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि ये जब भी किसी शादी या सालगिरह पर जातें हैं तो वहाँ दूल्हा- दुल्हन को उपहार स्वरूप पेड़ पौधे दे आते हैं.उनका पेड़ पौधों के प्रति ये जुनून ही आज उनकी पहचान बन गया है और अब इसी जुनून ने उनको प्रसिद्धि भी दिला दी है.

रमैया जी को शुरू में पेड़ पौधों की इतनी जानकारी नहीं थी,फिर वे अपनी जानकारी बढाने के लिए लाइब्रेरी जाया करते और वहाँ पेड़ों से संबंधित किताबें पढ़ते और जानकारी इकट्ठा करते.
जब शुरू में रमैया अपनी सायकिल पर बीज, पौधे वगैरह लेकर निकलते थे तो आसपास के लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे,लेकिन आज वही लोग उनका दिल से सम्मान करते हैं.

दरिपल्ली रमैया Daripalli Ramaiyaa
रमैया जी को अपने इस महान कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.और अब पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है.
रमैया जी अपने गाँव में दो कमरों के मकान में अपनी पत्नी जन्ममा के साथ साधारण तरीके से रहते हैं.
हम और हमारी आने वाली पीढ़ी सदैव रमैया जी की शुक्रगुज़ार रहेगी

Tagged : /

क्या आप जानते हैं भगवान शिव से जुड़ी ये 10 गुप्त बातें

न आदि और न अंत है उसका, वो सबका, न इनका, न उनका, वही शून्य है वही इकाय, जिसके भीतर बसा शिवाय। वास्तव में भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। पुराणों में उन्हें सृष्टि का जन्मदाता भी माना जाता है। वो देवों के देव हैं इसीलिए महादेव कहलाते हैं। कभी रुद्र तो कभी भोलेनाथ बन जाते हैं। जितने रहस्यमयी उनके रूप हैं उतनी ही रहस्यमयी उनकी बातें। आइए जानते हैं भगवान शिव से जुड़ी कुछ गुप्त बातें –


1 – शिव की तीसरी आंख और प्रलय – भगवान शिव का एक नाम त्रिलोचन भी है। यानि कि तीन आंखों वाला। वेदों ने शिव के तीसरे नेत्र को प्रलय की संज्ञा दी है। कहते हैं कि अगर उनकी तीसरी आंख खुल गई तो ये दुनिया भस्म हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ शिव की तीसरी आंख ज्ञान चक्षु है जिसके खुलते ही काम (वासना) जलकर भस्म हो जाते हैं।


2 – शिव के नृत्य का रहस्य – बहुत से लोग नटराज की मूर्ति की असलियत नहीं जानते हैं लेकिन आपने अकसर इसे क्लासिकल डांसर्स के घर या क्लास रूम में रखा हुआ जरूर देखा होगा। दरअसल, ये रूप शिव के नृत्य मुद्रा को दिखाता है। हालांकि इस नृत्य के भी दो रूप है। एक उनके क्रोध का प्रलंयकारी रौद्र तांडव रूप को दर्शाता है, तो वही दूसरा आनंद प्रदान करने वाले तांडव को। इसीलिए रौद्र तांडव करने वाले शिव रूद्र कहे जाते हैं, आनंद ताडंव करने वाले नटराज स्वरूप में पूजे जाते हैं।



 3 – शिव ने दिया था ब्रह्मा को श्राप – एक कथा के अनुसार सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा अपनी पुत्री पर ही मोहित हो गए थे, ये जानकर शिव के क्रोध का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने ब्रह्मा को श्राप दे दिया। कहा- ‘आपने अपनी पुत्री के विषय में ऐसी बात कहकर पिता- पुत्री के रिश्ते का अपमान किया है। इसलिए आप पूजने के योग्य नहीं हैं। आने वाले समय में सभी देवी- देवताओं को पूजा जाएगा लेकिन आपको नहीं’। यही कारण है कि ब्रह्मा को पूजा नहीं जाता।

4 – सावन में अपने ससुराल आते हैं शिव – सावन और शिव का संबंध इतना खास इसलिए माना जाता है कि भगवान शिव शंकर सावन के महीने में धरती पर अवतार लेकर अपने ससुराल गए थे। जहां उनका स्वागत भी बड़े अच्छे से जल को अर्घ्य देकर किया गया था। वहीं कुछ मान्यताओं में यह भी माना जाता है कि सावन के इस विशेष महीने में भगवान भोलेनाथ अब भी अपने ससुराल आते हैं।
5 – श्रीकृष्ण और शिव जी के बीच हुआ था युद्ध – कहा जाता है कि श्रीकृष्ण ने बाणासुर का विरोध करने के लिए भगवान शिव से युद्ध किया था। उस दौरान शिव जी ने ‘माहेश्वर ज्वर’ को छोड़ा और उसके विरोध में श्रीकृष्ण ‘वैष्णव ज्वर’ का उपयोग कर दुनिया का पहला जीवाणु युद्ध लड़ा था।
6 – भगवान शिव और भस्म – शिव के शरीर पर भस्म लगी होती है। शिवलिंग का अभिषेक भी भस्म से किया जाता है। भस्म का लेप यह दर्शाता है कि यह संसार नश्वर है और सबका अंत निश्चित है जिसे कोई नहीं बदल सकता।
7 – भगवान शिव के 2 नहीं 6 पुत्र हैं – ज्यादातर लोगों को भगवान शिव के दो पुत्रों के बारे में ही पता है लेकिन उनके छह पुत्र हैं – गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा।


8 – भगवान शिव और 12 ज्‍योतिर्लिंग – शिव पुराण के अनुसार प्राचीनकाल में आकाश से ज्‍योति पिंड पृथ्‍वी पर गिरे और उनसे थोड़ी देर के लिए प्रकाश फैल गया। इस तरह के अनेक उल्का पिंड आकाश से धरती पर गिरे थे। भारत में गिरे अनेक पिंडों में से प्रमुख बारह पिंड को ही ज्‍योतिर्लिंग में शामिल किया गया। जिनके नाम हैं सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ॐकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमशंकर, रामेश्वर, नागेश्वर, विश्वनाथजी, त्र्यम्बकेश्वर, केदारनाथ, घृष्णेश्वर।

Tagged : / / / / / /

डिस्कवरी चैनल / मोदी मैन vs वाइल्ड में बियर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे, कार्यक्रम 180 देशों में प्रसारित होगा

शो के होस्ट बियर ग्रिल्स ने बताया- 12 अगस्त को रात 9 बजे शो का प्रसारण होगा
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बियर ग्रिल्स जलवायु परिवर्तन पर बात करेंगे


नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में नजर आएंगे। शो के होस्ट बियर ग्रिल्स ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर पोस्ट में दी। इसके मुताबिक, मोदी 12 अगस्त को 9 बजे प्रसारित होने वाले शो में नजर आएंगे। ग्रिल्स नेएक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ मोदी छोटी सी नाव में नदी पार करते, जंगल की चढ़ाई करते दिख रहे हैं।
ग्रिल्स ने ट्वीट किया, “180 देशों के लोग जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। मोदी दिखाएंगे कि कैसे भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के लिए काम हो रहा है। मैन वर्सेज वाइल्ड में मेरे साथ प्रधानमंत्री मोदी को डिस्कवरी पर 12 अगस्त को देखें।’



ग्रिल्स के ट्वीट किए वीडियो में मोदी स्पोर्ट्स ड्रेसअप में नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ग्रिल्स का भारत में स्वागत करते है। फिर बांस से बने एक हथियार को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वो कह रहे हैं, मैं इसे आपके लिए अपने साथ रखूंगा। इसके बाद ग्रिल्स हंसकर कहते हैंआप भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, मेरा काम आपकी सुरक्षा करना है। शो को पशु संरक्षण और पर्यावरण को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शूट किया गया है। यह शो 12 अगस्त को रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगा।

Tagged : / / / / / /