आज सुनील शेट्टी बॉलिवुड का जाना मान नाम है। बॉलिवुड के मैचोमैन सुनील शेट्टी ने लोगों को बाडीबिल्डिंग का चस्का लगाया था, सुनील को देखकर लाखों युवाओं में जिम जाने का शौक लग गया था। सुनील शेट्टी 90 के दशक के एक्शन सुपर स्टार थे। एक एक्शन हीरो के रूप में बॉलिवुड में जाने जाते हैं।
सुनील शेट्टी ने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म बलवान ( 1992 ) से करी थी। हालांकि पहली फिल्म कुछ ज्यादा खास नहीं चल पाई थी, लेकिन बाद में वे एक सफल एक्टर के रुप स्थापित हो गए थे।
1994 में आयी फिल्म दिलवाले से उनके सितारे बुलंदी पर आ गए थे। फिल्म दिलवाले के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला। दिलवाले में उनको को – ऐक्टर अजय देवगन थे। सुनील शेट्टी का पूरा ” सुनील वीरप्पा शेट्टी ” है, ये बहुत कम लोगों को पता है।
एक बेहतरीन अभिनेता के अलावा सुनील एक अच्छे इंटरप्रेन्योर भी है। वे होटल ” रॉयल इन ” नाम से एक रेस्तरां भी चला रहे हैं, इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस और एक बुटीक भी है।
सुनील शेट्टी अगर कोई फिल्म ना भी करें तो भी वो अपने इन बिजनेस से 100 करोड़ से भी ज्यादा एक महीने में कमा लेते हैं। वे अपनी फैमिली के साथ एक लक्जरी लाइफ जी रहे हैं।
सुनील फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस में भी अच्छा नाम कमाया है, और एक सफल बिजनेसमैन बनके उभरे हैं। अब वे अपना अधिकतर समय अपने बिजनेस में लगाते हैं। सुनील की पत्नी माना भी उनके बिजनेस में हाथ बटाती हैं। माना एक अच्छी इंटीरियर डिजाइनर हैं, वे एक आर्किटेक्ट की कंपनी भी चलाती हैं, उनका एक होम डेकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील शेट्टी की बिजनेस मैनेजर भी हैं। माना एक एन जी ओ भी चलाती हैं।